आंसाव में पीड़ित वृद्ध ने डीआईजी, आईजी व एसपी से लगाया न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंसाव थाना के कांन्धपाकड़ गांव निवासी वशिष्ठ कुंवर ने गुरुवार की संध्या डीआईजी पटना,आईजी छपरा एवं पुलिस एसपी सिवान को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है आवेदन में कहा है कि मेरी पैतृक भूमि जिसका खाता संख्या 82 सर्वे नंबर 507, 630,1170, 1170,830/1456 1176, 1172, 1179 ,1015, 1199,529 पर गेहूं की फसल लगी है इस भूमि की जमाबंदी मेरे चाचा व पिता गोखुला कुँवर के नाम एवं जिसकी रसीद लगातार 2021 तक कटा है।

जिसके राजस्व का भुगतान मेरे द्वारा किया जाता है भूमि पर मेरे परिवार का महत्वपूर्ण दखल कब्जा है इस भूमि पर मेरे उपभोग एवं सुखाधिकार के विरुद्ध किसी भी न्यायालय, न्यायाधिकरण व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कोई आदेश पारित नहीं है इसके बावजूद मेरे गांव के रविंद्र तिवारी एवं रमेश तिवारी वगैरा के मेल में आकर हितबद्धता के कारण खेत में लगी गेहूं की फसल काटने नहीं दे रहे हैं 10 अप्रैल की शाम पांच बजे इस सबंध में थानाध्यक्ष से पूछताछ करने गया तो मुझे बेइज्जत करते हुए रात 10 बजे तक हाजत में बंद कर दिया।मैं ह्रदय रोग स पीड़ित एवं पैर से अक्षम हूं इसके बावजूद मुझे प्रताड़ित किया साथ ही थानाध्यक्ष धमकी दे रहा है कि खेत मे घुसे तो बर्बाद हो जाओगे।जबकि मेरे खेत मे लगा हुआ गेहूं का फसल नही काटा गया तो नष्ट हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026