Siwan News

किसानों के आय हो दोगुना के उद्देश्य से तीन को कृषि मंत्री करेंगे समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान : तीन मई को कृषि मंत्री प्रेम कुमार सिवान में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि और किसानों के हितों को सुरक्षित करने एवं 2022 तक किसानों के आमय को दोगुनी करने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं को सुलभ बनाने, इसे धरातल पर उतारने और किसानों को इसका लाभ दिलाने पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान मंत्री केवीके के वैज्ञानिक, सहायक माप तौल से लेकर किसान सलाहकार तक के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने दिया। इन्होंने बताया कि इस दौरान मंत्री कृषि, पशुपालन, मत्स्य, नहर एवं कृषि रोड मैप से संबंधित सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीएओ ने बताया की इस दौरान मंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। तीन को सिवान में आ रहे प्रदेश के कृषि मंत्री प्रेम कुमार सिसवन, सिवान सदर, पचरुखी, गुठनी एवं दरौली में बने ई-किसान भवन का उद्घाटन करेंगे। तथा तीन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिसमे ई-किसान भवन नौतन, जीरादेई कृषि परिक्षेत्र गोरियाकोठी का चाहरदीवारी का शिलान्यास करेंगे। तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित जल संचय एवं तालाब, सामुदायिक बोरिंग का भी उद्घटान करेंगे। यह गोरियाकोठी, भगवानपुर हॉट, सिसवन, सिवान सदर, गुठनी एवं नौतन में पूरा हो चुका है। इसके अलावा जिले में कृषि विभाग से संबंधसित भवनों के निर्माण की समीक्षा भवन प्रमंडल के अधिकारियों के साथ करेंगे।

दो मई को सभी प्रखंडों में लगेगा कृषि चौपाल

मंत्री के आगमन को लेकर जिला में आधिकारिक गतिविधि तेज हो गई है। समीक्षा बैठक में कही कोई कमी ना हो तथा किसानों को सभी योजनाओं की पूरी जानकारी हो इसको लेकर जिले के सभी प्रखंडो में एक साथ दो मई को कृषि कल्याण चौपाल लगाया जाएगा। इसकी जानकारी डीएओ ने दी। इन्होंने बताया कि कृषि कल्याण चौपाल प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ की अध्यक्षता में लगाया जाएगा। इन्होंने बताया कि किसानों की आय को दो गुना करने के संबंध में कृषि विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी कृषि चौपाल के माध्यम से प्रखंड कृषि पदाधिकारी देंगे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026