परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा नामांकन के सातवें दिन महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से छह तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। महाराजगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ रामबाबु कुमार ने बताया कि जनता पार्टी से कामाख्या नारायण सिंह, आजाद समाज पार्टी से एजाज अहमद सिद्दीकी, निर्दलीय सुशील कुमार डब्ल्यू, राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी से अभिनव कुमार पांडेय, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से सुरेंद्र कुमार तथा निर्दलीय ओमप्रकाश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं गोरेयाकोठी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रवीण कुमार ने बताया कि सातवें दिन जनता पार्टी से प्रमोद कुमार राय, निर्दलीय अनूप कुमार तिवारी, कोनैन अहमद, निर्दलीय संजय सिंह, त्रिभुवन राम, शेख इमाम ने नामांकन दाखिल किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…