Categories: पटना

भूम‍ि व‍िवाद दो गुटों में हुई पत्‍थरबाजी के बाद हवाई फायर‍िंग शुरू, इलाके में दहसत

पश्‍च‍िम चंपारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के झझरी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। माहौल इतना गरम हो गया कि वर्चस्व जमाने के उद्देश्य से हवाई फायर‍िंग भी की गई। हालांकि पत्थबाजी में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना कीसूचना मिलते ही इनरवा पुलिस मौके पर पहुंच दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

हालांकि पुलिस ने हवाई फायङ्क्षरग की घटना से इंकार किया है। बताया जाता है कि मनोज प्रसाद व उमेश कुमार के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।एक ही भूमि को दोनों पक्षों ने रजिस्ट्री करा लिया है। सोमवार को एक पक्ष के द्वारा खेत की जुताई कराया जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और अपना-अपना जमीन बताकर आपस में भींड़ गए तथा मारपीट शुरू कर दिए। फिलहाल गांव में तनाव है। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने लाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वीरेंद्र अपहरणकांड में साजिश की आशंका से इन्कार नहीं, जांच जारी

बगहा। नदी थाने के नैनाहा ढाला से अगवा वीरेंद्र प्रसाद को नदी थाने की पुलिस ने बेतिया के मनुआपुल थाने से बरामद किया। कथित रूप से अपहृत युवक से हुई पूछताछ में कई तथ्य उभर कर सामने आए हैं। पुलिस साजिश से इन्कार नहीं कर रही है। कारण कि अपहरण अवधि में अपहृत ने अपने दोस्तों समेत दर्जनों अन्य लोगों से मोबाइल पर बातचीत की है।

पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि कथित रूप से अपहृत ने खुद ही घर छोड़ा और पुलिस से बचने के लिए इस तरह की साजिश रच डाली। इस बात को बल इस लिए मिल रहा है कि बीते 20 दिनों में किसी के द्वारा फिरौती की मांग नहीं की गई। जबकि युवक का कहना है कि उसे जिन लोगों ने अपहरण किया था वे जान मारने की धमकी दे रहे थे।

बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि युवक बार बार बयान बदल रहा है। जिससे पुलिस अबतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न नंबरों पर हुई बातचीत के संबंध में जब वीरेंद्र से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि जिन लोगों ने उसका अपहरण कर किया था उन्हीं लोगों के द्वारा जबरन बात कराया जाता था। विदित हो कि विरेन्द्र प्रसाद के अपहरण होने के बाद उसकी पत्नी प्रीति देवी के द्वारा नदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि पांच लोगों ने मिलकर उसके पति का नैनाहा ढाला से अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026