Categories: पटना

पटना बना देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, राजधानी की हवा हुई बेहद खराब

पटना : बिहार की राजधानी पटना की हवा खराब हो गई है। करीब दो सप्ताह पहले पटना का सूचकांक 158 यानी मॉडरेट श्रेणी में था। वहीं बुधवार को सूचकांक बढ़कर 286 हो गया। इतना ही नहीं बुधवार को पटना देश का तीसरा और राज्य का पहला सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया। पहले स्थान पर गुजरात के वातवा का सूचकांक 321 और दूसरे नंबर पर लखनऊ है, जिसका सूचकांक 297 है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 है। जहां दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। वहीं पटना की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गयी है। वजह पटना पूरी तरह से धूल-कण में समाहित हो गई है।

दानापुर व ईको पार्क की हवा बेहद खराब

दानापुर और ईको पार्क एरिया में हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। शहर की हवा में धूलकण की मात्रा मानक से चार से पांच गुना अधिक है। बिहार में मुजफ्फरपुर और गया ज्यादा प्रदूषित शहर पटना बन गया है। मुजफ्फरपुर का सूचकांक 230 और गया का सूचकांक 174 है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा देश के 116 शहरों की राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया गया है।

प्रदूषित होने की मुख्य वजह

सड़कों की सफाई और धुलाई को लेकर नगर निगम की बेरुखी के कारण शहर के वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी खुले में भवन निर्माण और पुल निर्माण के दौरान धूलकण वायु में फैल रहा है। पर्यावरणीय नियमों का निर्माणाधीन स्थल पर पालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण शहर का वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद पटना की हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 यानी मोटे और महीन धूलकण की मात्रा बढ़ती जा रही है।

बनाया जा रहा ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से बिहार जिला के 24 शहरों में एक-एक ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस प्रकार इन शहरों में लग जाने से राज्य भर के वायु प्रदूषण का वैज्ञानिक तरीके से आकलन हो सकेगा। पटना शहर के अंदर फिलहाल छह जगहों पर स्टेशन लगाया गया है। वहीं नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में अपने स्तर से 10 ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने की योजना थी, लेकिन अभी उसपर काम शुरू नहीं हो पाया है।

शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर            सूचकांक
वातवा        321
लखनऊ        297
पटना            286
इंदौर            139
दिल्ली        177
गाजियाबाद        212

इन शहरों में एक-एक नया स्टेशन बनेगा

बेतिया, सीवान, छपरा, बक्सर, आरा, सासाराम, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मुंगेर, सहरसा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णियां, अररिया, किशनगंज।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026