परवेज अख्तर/सिवान:- जेएनयू दिल्ली में छात्रसंघ अध्यक्ष व महासचिव सहित अन्य पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को आइसा द्वारा राज्यव्यापी प्रतिवाद किया गया. इसके तहत आइसा से जुड़े सैकड़ों छात्रों ने राजा सिंह कॉलेज कॉलेज से डीएवी पीजी कॉलेज तक आक्रोशपूर्ण मार्च निकाल विरोध जताया. मार्च के दौरान छात्र मोदी सरकार और जेएनयू कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की. मार्च का नेतृत्व आइसा के राज्य सचिव सबीर सहित जयशंकर पंडित, विकास यादव व प्रदीप कुशवाहा ने किया. राज्य सचिव ने कहां कि जेएनयू कैंपस में सत्ता संरक्षण में गुंडों को बुलाकर छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष, महासचिव सतीश चंद्र यादव समेत कई छात्रों और शिक्षकों पर बर्बर हमला किया गया. जो निंदनीय है. देश की मोदी सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को रणभूमि में तब्दील कर दिया है. जयशंकर पंडित ने कहां कि जेएनयू पर पूर्व नियोजित व सोची समझी रणनीति का हिस्सा था. इस मौके पर सन्नी, करण, इरशाद, अरशद, कुमार गौरव, सौरभ, विकास व प्रमोद सहित कई छात्र उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…