Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एआईएसएफ के छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क

कोरोना के खिलाफ जंग मुहिम में गल्लापट्टी, तेलहट्टा, चिउड़ाहट्टी एवं सब्जीमंडी में कई टीमों में बंटकर चलाया अभियान

परवेज अख्तर/सिवान:-ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओ ने कई टीमों में बंटकर आज कोरोना के खिलाफ मुहिम में सिवान शहर के गल्लापट्टी, तेलहट्टा,चिउड़ाहट्टी एवं सब्जीमंडी में 1000 मास्क बाँटा। कोरोना से जंग अभियान के क्रम में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जरूरतमंदो को मास्क वितरित किया। खासतौर पर बोरा उठाने पलदार, ठेला चालक, रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता ,दुकानदार, पुलिसकर्मी एवं रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने बाजार आए आम नागरिकों को मास्क वितरित किया। अभियान के क्रम में कोरोना के खिलाफ जागरूक रहने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,संक्रमित मरीज का पता होने पर घबराने के बजाए अस्पताल पहुंचाने ,प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर क्वारेंन्टाइन केंद्रों तक पहुचाने की अपील की।मौके पर मौजूद डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के खिलाफ इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सतर्कता, सावधानी, एवं सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण काम है। जिले के अंदर पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीज अब कोरोना निगेटिव हो चुके हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और भी बेहतर होगी। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में पूरा देश एकजुटता से खड़ा है। इस महत्वपूर्ण लड़ाई के दौरान काम कर रहे चिकित्सकों एवं रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने घर से बाहर निकलने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की सरकार से माँग की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जफ़र अहमद,एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार, अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सह सचिव इरफान अली, एआईएसएफ नेता नीरज यादव, सादाब अहमद, मोo सलमान, मुन्ना कुमार,इफ़्तेखार हुसैन, फहीम,विशाल कुमार ने कई अलग अलग टीमों में अभियान को कामयाब बनाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026