परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी के सोहगरा में हुई युवक के निर्मम हत्या के अनुसंधान के सिलसिले में गुठनी पुलिस ने गुठनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि पिछले दिनों सोहगरा में पोखरे के किनारे वीरेंद्र तातवा के 20 वर्षीय पुत्र अजय तातवा की संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। तब से पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर गुठनी के मिथिलेश बांसफोर को पूछताछ के लिए गिफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है जिससे हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सहुलियत मिल सकती है ।अब देखना यह है कि पुलिस गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब होती है कि नहीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…