Categories: जिला

अजीत कुमार ने संभाला नप कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार

परवेज अख्तर/सिवान : नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नप के नए कार्यपालक पदाधिकारी नवादा जिला निवासी अजीत कुमार ने पदभार संभाल लिया। उन्हें पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने चार्ज सौंप दिया है। इस दौरान कार्यालय का माहौल काफी उत्साह पूर्ण बना रहा। कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर नए पदाधिकारी का स्वागत किया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण के साथ ही अजीत कुमार ने नगर परिषद के कार्य को तीव्र गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना का सफल कार्यान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नगरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने का प्रयास होगा। शहर के विकास एवं अच्छा निर्माण के लिए शहरवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राय ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पुराने पदाधिकारी सुशील कुमार यहां से डेहरी डालमियानगर तबादला कर चले गए। वहीं नए पदाधिकारी दैनिक कार्य के लिए मंगलवार से ही कार्यभार संभाल लिए। कार्यक्रम के दौरान नगर सभापति सिंधु सिंह और उपसभापति बबलू साह ने संयुक्त रूप से बुके देकर ईओ का स्वागत किया। उक्त अवसर पर बड़ा बाबू किशन लाल, टैक्स इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह, शैलेश कुमार, अनूप कुमार, कृष्णा कुमार, रंजीत कुमार के अलावा पार्षद लिसा लाल, अमित कुमार सोनू, जयप्रकाश गुप्ता, राजन साह, सुनील कुमार, पूर्व पार्षद धनंजय सिंह समेत अन्य पार्षद एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024