छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया उतर टोला गांव अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सार्वजनिक अखंड अष्टयाम का आयोजन धार्मिक वातावरण में हुआ। दुर्गा मंदिर में सैकड़ों पीला वस्त्र धारण कर महिलाओं और लड़कियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर घोघाड़ी नदी से जल बोझी किया। आचार्य अवधेश तिवारी ने यजमान सुरेन्द्र सिंह के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर जल बोझी कराया और मंदिर परिसर में पहुंच अखंड अष्टयाम की शुरुआत कराई। हरे राम हरे कृष्ण का गायन प्रसिद्ध ब्यास पप्पू तिवारी और उनकी टीम ने 24 घंटे तक कर्णप्रिय गीत संगीत के माध्यम से की। ग्रामीणों ने भी अखंड कीर्तन में गायन किया। मौके पर चंदन सिंह,सुनील सिंह,लालू सिंह, अनिल सिंह, अंशु सिंह,रंजन सिंह,चित्रा सिंह, विकास सिंह, विक्की सिंह समेत दर्जनों युवाओं ने कमेटी सदस्य के रूप में अखंड अष्टयाम की सफ़लता में योगदान दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…