Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निष्क्रियता का आलम:- परिवहन मेला का नहीं हुआ आयोजन

  • सीवान डीटीओ पहुंच मेला का लिया जायजा
  • लक्ष्य पूरा होने तक बीडियो, नाजिर व विकास मित्रों की वेतन रहेगी स्थगित

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार के दिन बीडिओ निलम के नेतृत्व में परिवहन मेला का आयोजन होना था लेकिन बीडिओ नाजीर एवं विकास मित्रों की अनुपस्थित होने के कारण मेला का आयोजन नही हो सका, इधर परिवहन मेला का जायजा लेने पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने मेला का जायजा लिया, इधर मेला तो दुर, संबंधित कोई भी पदाधिकारी का कोई अता पता नहीं था, तब डीटीओ भड़क गए। वह सीओ के कार्यालय में बैठ विकास मित्र कोऑर्डिनेटर एवं प्रखंड क्लर्क को बुलाकर क्यों नहीं हुई। मेला आयोजन इसकी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मेला आयोजन करने की चिट्ठी पूर्व में ही निकाली गई थी लेकिन बिना कोई सूचना दिए संबंधित बीडीओ सहीत अन्य पदाधिकारी गायब है, गायब पदाधिकारियों के विरुद्ध उन्होंने कार्रवाई करने की निर्देश दिए, कहा कि सिसवन प्रखंड में सातवें चरण के आलोक में लाभुकों को 91 वाहन दिए जाना है, जो अब तक इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया है.

हालांकि अब तक 43 वाहन ही लाभुको द्वारा खरीदारी की गई है. वहीं उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य पूरा नहीं होता है तब तक बीडिओं, नाजीर एवं सभी विकास मित्रों का वेतन स्थगित रहेगा, हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व में ही जिला अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ व नाजिर की वेतन स्थगित करने की अनुशंसा कर दी गई है. भागर पंचायत छोड़ सभी विकास मित्रों, बीडिओ एवं प्रखंड नाजिर पर कार्रवाई करने की बात कही, इधर जिला से जेएसएस एवं अतुल कंपनी के डीलर राकेश कुमार एवं राजीव कुमार तिवारी भी परिवहन मेला आयोजन में पहुंचे हुए थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024