बड़हरिया के पकड़ी पंचायत का मुखिया सह हत्या कांड का अभियुक्त आलमगीर जो हत्या करने के बाद भी दे रहा है इलाके में घूम घूम कर धमकी, परिजनों में दहशत

  • गोपालगंज जिले के थावे थाना के नारायणपुर निवासी नसरुल्लाह मियां का पुत्र शमशेर अली की पीट-पीटकर हुई थी हत्या
  • बड़हरिया थानाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रभाकर ने कहा की फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बीते शुक्रवार को जिले के बड़हरिया थाना के गौसीहाता गांव में हुई जबरदस्त फायरिंग व मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई थी।मृतक गोपालगंज जिले के थावे थाना के नारायणपुर निवासी नसरुल्लाह मियां का पुत्र शमशेर अली था।इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी कराई गई है।बताते चलें कि शुक्रवार की शाम तीन बजे गौसीहाता गांव में दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जमकर फायरिंग व मारपीट की घटना हुई थी।इस घटना में बड़हरिया थाना की पुलिस ने अपनी वीरता का परिचय दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था,लेकिन घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी दर्ज कांड का मुख्य सूत्रधार सह पकड़ी पंचायत का मुखिया आलमगीर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है और मुखिया का रौब दिखाते हुए आलमगीर दर्ज कांड के सूचक को इलाके में घूम घूम कर अपना नाम दर्ज कांड से हटवाने को लेकर घटना की पुनरावृति करा देने की धमकी दे रहा है।

जिससे दर्ज कांड के सूचक समेत परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों का सीधा आरोप है कि हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार मुखिया आलमगीर का सांठगांठ अपराधिक चरित्र के व्यक्तियों से है।परिजनों का कहना है कि मुखिया आलमगीर का कहना है कि पैसे के बल पर हम अपना नाम दर्ज कांड से हटवाने के बाद ऐसा सबक सिखाएंगे की तुम सभी उसे जीवन में याद रखोगे।यहां बताते चले कि थानाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रभाकर के द्वारा घटना में शामिल अब तक मात्र तीन आरोपितों को हीं गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी दर्ज कांड के सभी आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं।जिससे परिजन खौफजदा की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इस संदर्भ में बड़हरिया थानाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि फरार चल रहे दर्ज कांड के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं,जल्द हीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।यहां बताते चलें कि गौसीहाता स्थित आरा मशीन के नजदीक से थावे थाना के नारायणपुर के शमशेर अली को भागने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।जिसके बाद स्थानीय मुखिया आलमगीर के इशारे पर जमकर धुनाई कर दी गई थी।जिसे सदर अस्पताल में इलाज के बाद नाजुक स्थिति में पटना रेफर किया गया था। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने अंतिम सांसे ली थी। इस मामले में मृतक शमशेर अली के भाई जालिम आलम जो कि गोपालगंज जिला के थावे थाना के नारायणपुर गांव का निवासी है।उसने अपने दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ को नामजद किया है।

जिसमें गौसीहाता के मुखिया आलमगीर, चुनचुन सहित अन्य  लोग शामिल हैं।वहीं दूसरे पक्ष से घायल साबिर के पिता अली अहमद ने मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।इस मामले में शहबाज आलम व गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना के राजघाट के आकाश कुमार को नामजद किया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।जिसमें शहबाज,एलइशरत व साबिर आलम शामिल हैं।वहीं घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी घटना में अन्य शामिल आरोपित फरार चल रहे हैं।जबकि हत्याकांड का नामजद आरोपी मुखिया आलमगीर जो इलाके में घूम-घूम कर खुलेआम धमकी दे रहा है।जिससे परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026