परवेज अख्तर/सिवान : गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने कई मामलों के वांछित कुख्यात को वाहन जांच के क्रम में एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अपराधी आंदर थाना क्षेत्र के दाहाबारी निवासी मुकेश कुमार यादव है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर शुक्रवार को जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली कि मुकेश अपने घर आ रहा है। इसके बाद आंदर और हुसैनगंज थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया। जिसके बाद जुड़कन मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान ही मुकेश यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश पर हुसैनगंज थाना में दो, आंदर में एक, सिसवन में दो तथा रघुनाथुपर में तीन मामले दर्ज है। वहीं एसपी ने बताया कि मुकेश शराब माफिया है। वह जिले में शराब के धंधेबाजों को बड़ी खेप पहुंचवाने में मदद करता है। इसकी तलाश कई दिनों से थी। इसकी गिरफ्तारी से शराब की बिक्री में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि मुकेश सभी मामलों में फरार चल रहा था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…