Categories: पटना

बकरीद को लेकर बिहार में अलर्ट, ADG ने सभी जिलों के SSP को दिया कड़ी निगरानी का आदेश

पटना: बकरीद को लेकर बिहार पुलिस की विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक ने जिलों को अलर्ट किया है। इस संबंध में सभी एसएसपी/एसपी को पत्र भेजा है। सभी थानेदारों को विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने व चौकसी बढ़ाने को कहा है। साथ ही मुजफ्फरपुर के करजा, कांटी, बोचहां थाना और तुर्की ओपी क्षेत्र को अतिसंवेदनशील थाना व ओपी क्षेत्र बताते हुए विशेष निगरानी बरतने को कहा है। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश के आलोक में एसएसपी जयंतकांत ने संबंधित थानेदारों और ओपी प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

21 जुलाई को बकरीद पर्व संभावित है। लॉकडाउन में ढील के बाद सार्वजनिक जगहों पर आमजनों की भीड़ बढ़ गयी है। इसकी आड़ में असामाजिक तत्वों और इससे जड़ी गतिविधियों के लोग सक्रिय हो गए हैं। वे विधि-व्यवस्था और शांति के माहौल को बिगाड़ सकते हैं। इसको लेकर विशेष शाखा ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुजफ्फरपुर में करजा, कांटी, बोहचां और तुर्की को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। यह पहला मौका है जब विशेष शाखा ने किसी खास थाना क्षेत्र में संवेदनशील गतिविधि को लेकर जिला पुलिस को सतर्क किया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026