Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी ने सिवान जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलायी

परवेज अख्तर/सिवान :- आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी द्वारा सिवान जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गई जिसमें जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़फ़र अहमद ने किया और कई सारे अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज का दौर बहुत ही कठिनाई भरा है जहां एक ओर कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है वहीं बिहार राज्य में विधानसभा का चुनाव सर पर है ।

बैठक में जिला के उपाध्यक्ष परवेज़ आलम भी उपस्थित रहे और उन्होंने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई सारे बिन्दुओं पर चर्चा भी किया और यह भी बताया है कि आने वाले समय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की लोकप्रियता जिला एवं राज्य स्तर पर बहुत बढ़ेगी । वही जिला सचिव अशोक सिंह ने बताया कि जिला में पार्टी के लोकप्रियता एवं विचारधारा के वजह से लोगों में उत्सुकता है और लोग पार्टी में जुड़ना चाहते हैं।लोग बहुत जल्द दूसरी पार्टियां छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी में शामिल होंगे ।

जिलाध्यक्ष ज़फर अहमद ने कहा हमारी पार्टी की कार्यशैली दूसरी अन्य पार्टियों से बिलकुल ही अलग है और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जनता से जुड़ी हर वो छोटी बड़ी मुद्दों की बात उठाएंगे और जनता की आवाज़ बन कर सरकार तक पहुँचने का हर संभव कोशिश करेंगे । वहीं बैठक में तत्कालीन अवसरवादी सरकार की बदनीयती एवं बदहाली की भी चर्चा की गई और विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में उत्तम रणनीति को लेकर भी आनेकों चर्चाएँ हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026