Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने विभिन्न मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार से संबंधित मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया! ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने हमेशा शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर सरकार से  संघर्ष जारी रखी है, संगठन ने राज्य सरकार से अपने मांगों को लेकर कई बार आवेदन मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के अपर सचिव आमिर सुबहानी के पास  दिया।फिर भी राज्य सरकार ने छात्रों को मांगों को पूरा करने में असफल रही ऐ. आई.एस.एफ के तमाम छात्रों ने राज्य केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुऐ कहाँ है, कि अगर हम लोगो की मांगे  पूरी नहीं होंगी तो आने वाले समय मे राज्य एवम देश के अंदर चरण बध आंदोलन होगा.

ऐआईएसएफ के के प्रतिधीमंडल ने एडीएम रमन कुमार सिंह से वर्ता  कर  रेलवे, बैंक, बीमा आदि कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगाने, कोरोना अवधि मे सभी तरह के परीक्षाये स्थगित करने, स्कूल फी, रूम रेंट, बिजली बिल आदि माफ करने मेट्रिक -इंटर नामांकन मे अवैध वसूली पर रोक लगाने छात्राओं एवं  एससी एवं एसटी के छात्रों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित कराने एवम   प्रखंड गोरियाकोठी के बिंदौल पंचायत के गाछी टोला में शीघ्र  सड़क के निर्माण कराने आदि मांग को  लेकर वार्ता किया! प्रतिनिधि मंडल के वार्ता के क्रम में एडीएम रमन कुमार सिंह सभी मांगों को अपने स्तर से करने एवं एवं कुछ मांगों को राज्य सरकार से पहल कराने का आश्वासन दिया.

वही गोरियाकोठी के पंचायत बिंदवाल के गाछी टोला के सड़क के मसले पर कहा कि बिहार सरकार का भी आदेश है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर माह तक सभी गली मोहल्ले को मुख्य सड़क से जोड़ना है इसलिए यह सड़क भी बनना निश्चित है! प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एआईएसएफ के सिवान जिला संयोजक शशी कुमार,जिला सह संयोजक  नंदजी चौहान, पुष्पेंद्र शुक्ला, ग़यासीद्दीन अंसारी,  धनंजय पारीत,  नवीन कुमार जितेंद्र कुमार,   राजेश कुमार,  गोविंदा कुमार,  अमित नाथ  अ आदित्यनाथ , जितेंद्र कुमार   मांझी  अजीत कुमार मांझी आदित्य मांझी  भी उपस्थित थे उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026