Categories: छपरा

सारण के सभी छात्रों की यूक्रेन से होगी सकुशल घर वापसी: जिलाधिकारी

छपरा: जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से रुस-युक्रेन विवाद के कारण उत्पन्न युद्ध के कारण यूक्रेन में फॅसे सारण जिले के निवासी एवं छात्रों के सकुशल घर वापसी हेतु सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे व्यापक कार्यकलापों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत सरकार के द्वारा ’’ऑपरेशन गंगा’’ के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतवासियों को वापस लाने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बिहारवासियों के लिए बिहार सरकार के द्वारा विशेष प्रबंधन के तहत दिल्ली तक पहूॅचने वाले नागरिकों अथवा छात्रों को बिहार आने के लिए निःशुल्क हवाई टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। देर रात्रि दिल्ली एयरपोर्ट पहूॅचाने वालों को रात्रि विश्राम की व्यवस्था बिहार निवास में की जा रही है।

पटना एयरपोर्ट पर पहुॅचने के पश्चात आवश्यकतानुसार घर तक जाने हेतु वाहनों की भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान भोजन एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में अबतक सारण जिला के 26 छात्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन सारण को प्राप्त हुई है। इसमें से बारह छात्रों के दिल्ली एयरपोर्ट पहुॅचने एवं इनमें से नौ छात्रों के घर पहुॅचने तथा शेष तीन छात्रों के दिल्ली में होने की जानकारी प्राप्त हुई है। नौ छात्र जो सही सलामत अपने-अपने घरों तक पहुॅच गये है। उनमें अंकित कुमारी, शुभम मिश्रा, अमृता रे, अभिजीत उपाध्याय, प्रकाश अनमोल, सिंह कुमार राहुल रंजन, सानु शेखर, रंजन अभिनव एवं अमन पाण्डेय शामिल है।

संख्याओं में परिवर्तन प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार हो रहा है। जिला प्रशासन सारण के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग में चौबीस घंटे नियंत्रण क़क्ष नंबर 06152-245023 पर चलाया जा रहा है। जिसपर लगातार सूचनाएॅ प्राप्त हो रही है। सभी छात्रों के परिजनों से मुलाकात हेतु जिला के वरीय पदाधिकारीगण उनके घरों का भ्रमण कर रहे है। इससे परिजनों में आशा का संचार हो रहा है। इन सभी कार्यों का पर्यवेक्षण अपर समाहर्त्ता सारण डॉ गगन के द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध मे आवश्यक एवं पुख्ता जानकारी अपर समाहर्त्ता, सारण मोबाईल नंबर 9473191268 पर भी देने का अनुरोध किया गया।

विशेष जानकारी के लिए राज्य सरकार द्वारा दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा पटना अवस्थित आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार का नंबर 0612-2294204, 0612-1070 (टॉलफ्री नंबर) +91 7070290170 भी जारी कर आवश्यक जानकारी लेने अथवा देने के लिए जारी किया गया है। अंत में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सारण, युद्धग्रस्त युक्रेन में फॅसे सारण के छात्रों के वापसी हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। फॅसे हुए छात्रों को एम्बेंसी के गाईडलाइन को ध्यानपूर्वक अनुपालन करने को कहा जा रहा है। चूॅकि स्थिति असाधारण है, अतः पल-पल की परिरिथति के अनुसार गाईडलाइन में भी परिवर्तन किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026