Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीनों परीक्षार्थियों को केंद्राधीक्षक ने किया निष्कासित

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान गुरुवार को तीन परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किए गए। प्रशासन के लाख कड़ाई के बावजूद नकेल करने वाले परीक्षार्थियों का रोजाना निष्कासन कमोबेश हर सेंटर से हुआ। ऐसे में प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराने के दावे में कहीं ना कहीं सेंध जरूर है, जिस कारण परीक्षार्थी केंद्र के अंदर चिटपुर्जा लेकर पहुंच जा रहे हैं। गौर किया जाए तो अभी तक लगभग 30 परीक्षार्थियों को परीक्षा में नकल करने के आरोप में निष्कासित किया जा चुका है। हर केंद्र पर परीक्षार्थियों की हो रही जांच में लापरवाही का ही नतीजा है कि रोजाना परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं। गुरुवार को निष्कासन पहली पाली में जेडए इस्लामिया इंटर कॉलेज से केंद्राधीक्षक ने की। वहीं दोनों पालियों में परीक्षा में कुल मिलाकर 547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 29 हजार चार सौ 25 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 29 हजार नौ सौ दस परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि पांच सौ पंद्रह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एक हजार दो सौ 15 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें एक हजार एक सौ 83 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 32 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। बीच-बीच में पदाधिकारी केंद्रों का चक्कर लगाते दिखे। जोनल, सुपर जोनल एवं स्टैटिक दल परीक्षा केंद्रों एक के बाद एक कर पहुंचते रहे। पहली पाली में एनआरबी व दूसरी पाली में सुसलॉजी व वोकेशनल पेपर था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026