परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के हरपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे की निजी जमीन में जबरन शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर पीड़ित परिवार काफी परेशान है। पीड़ित विद्या सागर ओझा ने सीओ को आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि सुरेश यादव मेरे निजी जमीन में जबरन शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। इसी विवाद को लेकर जमीन की नापी कराने के लिए पिछले साल 3 फरवरी 2018 को ही अंचल कार्यालय में आवेदन देने के साथ नाजिर रसीद कटवाया गया था।बावजूद इसके नामी नहीं कराई गई थी। पीड़ित का कहना है कि इसी भूमि पर 2017-18 में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत आशा देवी के नाम से एक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसकी शिकायत बीडीओ से करने के बाद कार्रवाई के डर से तोड़कर उनलोगों ने हटा लिया था, लेकिन एक बार फिर से इस जमीन पर शौचालय का निर्माण जबरन किया जा रहा है। बीडीओ और थानाध्यक्ष से भी इसकी शिकायत की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…