परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित न्यू शिल्पी ज्वेलर्स के मालिक गणेश साह संग उनके मकान मालिक व रिश्तेदारों द्वारा मारपीट कर दुकान में रखे एक लाख 54 हजार के गहनें सहित नगद 18 हजार रुपए लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। गणेश साह ने बताया कि मकान मालिक अमिय कुमार, उनके भाई अमित कुमार अपने रिश्तेदार व कुछ अन्य लोगों को लेकर गुरुवार को मेरे दुकान पर आए और मुझसे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अन्य लोगों ने दुकान में रखे 1 लाख 54 हजार रुपए के जेवरात व नगद 18 हजार रुपए निकाल लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया और दबाव बनाने की कोशिश की गई है। मकान मालिक द्वारा हमेशा मेरी दुकान के सामने शरारती तत्वों का जमावड़ा किया जाता है और मुझे धमकी दी जाती है। इस घटना को लेकर नगर थाना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…