Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान जंक्शन पर भोजन वितरण के साथ-साथ थर्मल स्कैनिंग भी की गई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के धार्मिक संगठन श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ सरकार द्वारा लगाए गए लाॅकडाउन के प्रथम चरण से 6 अप्रैल से सीवान शहर के जरूरतमंदों के बीच लॉक डाउन के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते पॉकेटबंद भोजन का वितरण लगातार किया जा रहा हैं।

इस अभियान के अंतरगत मंगलवार की रात 16 वें दिन भी शहर के कई स्थानों रामनगर, लक्ष्मीपुर, आंदर ढाला, सिसवन ढाला, सीवान रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पॉकेटबंद भोजन, बिस्कूट और फल का वितरण किया गया। इस अभियान में शहर के राजा सिंह कॉलेज के प्रो. डॉ. मनोज कुमार सिंह व डॉ. श्यामशंकर प्रसाद गुप्ता भी अागे आए है। गौरतलब हो की इस अभियान में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं । मंगलवार की अभियान में शामिल सभी लोगों का सीवान स्टेशन पर दूसरी बार थॉमल स्केनर से जांच की गई। वितरण कार्य मे लगे सदस्यों की जांच आज दूसरी बार की गई।

वहीं मंगलवार को भोजन लेने वालों की भी जांच हुई। सभी का तापमान सामान्य पाया गया। इस मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित, आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, एसआई परमेश्वर कुमार, समिति के संयोजक व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय, गौतम दुबे, मणिकांत पांडेय, जमाले फारुक, मुश्ताक आलम, संतोष सिंह, अभिषेक आर्यन, अभिषेक सोलंकी, शम्भूनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026