परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला स्थित दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के समीप वाहन जांच के दौरान सोमवार की देर शाम पुलिस ने तीन युवक को एक पिस्टल एवं दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दो मोबाइल एवं एक बाइक को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेजा दिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि आंदर ढाला सहित शहर में प्रतिदिन वाहन जांच हो रही है।
आंदर ढाला के समीप वाहन जांच के दौरान तीन युवकों को एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार असांव थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अमन कुमार सिंह, असाव थाना क्षेत्र के सहसरांव निवासी अनूप यादव एवं गोपालगंज जिला के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली निवासी प्रशांत सिंह है।बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास पता किया गया। ये तीनों किसी घटना का अंजाम देने जा रहे थे, तभी उनकी वाहन जांच के दौरान गिरफ्तारी हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…