Categories: पटना

तस्करी का गजब तरीका: मछली में छिपाकर ले जा रहे थे 1200 बोतल विदेशी शराब, पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

पटना: उत्पाद जांच चौकी पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मछली के कैरेट में छिपाकर तस्करी जा रही 1200 विदेशी शराब की बोतल पकड़ी गई। पिकअप वैन पर लदी करीब पांच लाख रुपए की 50 कार्टन शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शराब और वैन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ समेकित जांच चौकी पर लगातार गाड़ियों की जांच चल रही है। चेकपोस्ट के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विषेश जांच अभियान चलाया गया। इसमें रात करीब 9 बजे झारखंड के बरही से आ रही पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई।

जांच में गाड़ी में रहे मछली के 50 कैरेट (थर्माकोल का) से 1200 बोतल विदेशी शराब निकली। शराब के साथ गया जिले के वजीरगंज के सूरज कुमार और नवादा के गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर झारखंड के बरही से शराब लेकर गया शहर में जा रहे थे।

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि शराबच की बड़ी खेप गया शहर के कोयरीबारी मल्लाह टोली के रौशन कुमार की है। उसे ही देने जा रहे थे। निरीक्षक ने बताया कि बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। अभियान में सैप, होमगार्ड और उत्पाद सिपाही शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024