Siwan News

अंबेडकर विकास मंच एवं भीम आर्मी ने योग गुरु बाबा रामदेव का किया गया पुतला दहन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के चैनपुर ओपी थाना के चैनपुर बाजार स्थित अंबेडकर चौक पर बुधवार की शाम अंबेडकर विकास मंच एवं भीम आर्मी के बैनर तले योग गुरु बाबा रामदेव की पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र राम एवं दिलीप राम ने संयुक्त रूप से कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव पूरे देश के दलित आदिवासी समाज को वैचारिक रूप से आतंकवादी कहा है ।उन्होंने यह बयान देकर पूरे देश के दलित व आदिवासी समाज के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। उनके इस तथाकथित बयान से आहत होकर दलित संगठन के लोगों द्वारा देश के कोने कोने वह चौक चौराहों पर रामदेव बाबा का पुतला दहन किया जा रहा है।अंबेडकर विकास मंच एवं भीम आर्मी के सदस्यों ने बहुजन समाज के लोगों से पतंजलि का कोई भी सामान नही खरीदने की अपील की। क्योंकि जिस योग गुरु का खाद्य सामग्री व अन्य सामान की खरीद व उपयोग कर एक तरह से रामदेव को मजबूत करते हैं वहीं दूसरी तरफ रामदेव अपने संबोधन में वैचारिक रूप से इस देश के दलित आदिवासी लोगों को आतंकवादी कहा जाता है ।उन्होंने यह बयान देकर पूरे देश के दलित समाज की प्रतिष्ठा धूमिल करने का काम किया है ।जिसके विरोध में दलित संगठन के लोगों ने रामदेव बाबा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया ।पुतला फूंकने वालों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष दिपक सम्राट, आचार्य रवि, दिलीप राम,मुन्ना राम,राजू महतों, जगलाल साह, अखिलेश राम,राजेश राम,कमलेश राम,जगदीश राम,विनोद कुमार बैठा, सहित दर्जनों दलित समाज के लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026