Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवाओं की दशा और दिशा बदलने में महत्वाकांक्षी योजनाएं सहायक

परवेज अख्तर/सीवान-: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत गुरुवार को सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय श्यामपुर-भंटापोखर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 25 वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले युवा-युवतियों को संबंधित कागजात व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। शिविर में विशेष रुप से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से छात्र-छात्राओं को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार पैसों के अभाव में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे सरकार ने दूर करने का प्रयास किया है। इस योजना के चालू होने से अब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दर-दर की ठोकर नहीं खानी पड़ेगी। मौके पर डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक राजा कुमार, विद्यालय के एचएम निशीकांत श्रीवास्तव, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र कुमार यादव सुनील शंकर, सहायक कर्मी धीरज कुमार, रामजीत प्रसाद, विकास मित्र प्रमिला देवी सहित लाभान्वित होने वाले अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026