बड़ी खबर

ओडिशा में अम्फान तूफान का कहर जारी, कई जगहों पर गिरे घर और पेड़

न्यूज़ डेस्क : ओडिशा में अम्फान तूफान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. कई जगहों पर घर गिए गए. तूफान के कारण जगसिंहपुर जिले में सड़कों पर जड़ के साथ पेड़ उखड़कर गिर गए है.

कई जगहों पर तेज बारिश

अम्फान के कारण ओडिशा के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. ओडिशा से अम्फान पारादीप से पूर्व एवं दक्षिण पूर्व दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पारादीप, चांदबली और बालासोर, पुरी में इस समय काफी तेज गति से हवाएं चल रही है. इसके शाम तक पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

20 टीमें एनडीआरएफ की तैनात

ओडिशा सरकार के मुताबिक करीब 1.5 लाख लोगों को निकाला गया है. बालासोर, भद्रक जिले ज़्यादा प्रभावित होंगे. वहां से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बंगाल सरकार के मुताबिक 3.30 लाख लोगों को निकाला गया है. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर से ज़्यादा लोगों को निकाला गया है. चिंता का विषय यह है कि लैंडफॉल किस गति से होगा. दोनों राज्यों में कुल 41 टीमें तैनात की गई हैं. 20 टीमें ओडिशा में तैनात की गई हैं और 19 पश्चिम बंगाल में, 2 टीमें स्टैंडबाय पर हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024