बसंतपुर बाजार में होटल चलाते-चलाते अमित बने मुख्य पार्षद, कहीं खुशी, कहीं गम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के बसंतपुर नगर पंचायत चुनाव परिणाम के मतगणना कक्ष से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने उभर कर आई कि जहां कई राजनीतिक धुरंधरों को पछाड़ते हुए बसंतपुर बाजार में एक होटल चलाने वाले अमित कुमार नामक युवक को मतदाताओं ने अपना मुख्य पार्षद के रूप में चुन लिया है।यहां बताते चलें कि बसंतपुर नगर पंचायत से कई नामी-गिरामी राजनीतिक धुरंधर चुनाव मैदान में थे लेकिन यहां के प्रबुद्ध आम जनमानस ने होटल चलाने वाले एक नवयुवक को चयनित किया है,उधर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद अमित कुमार ने कहा कि आम जनमानस की सेवा शुरू से ही करनी मेरी पहली प्राथमिकता रही है,जिस उम्मीद के साथ आम जनमानस ने मुझे जीत दिलाई है,मैं उनके मनोकामनाओ पर हमेशा खर्रा उतरने का काम करूंगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल

सिवान में मतगणना शुरू होते ही समर्थकों द्वारा मोबाइल से मतगणना की जानकारी जानने के लिए अपने समर्थकों से संपर्क करते रहे।जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। वहीं पराजित उम्मीदवारों के खेम में उदासी छाई रही और वे अपने मतों के आकलन में जुट गए।वहीं जीत के बाद समर्थक गाजे-बाजे के साथ तथा एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा जीत की बधाई देते रहे। कहीं-कहीं पटाखे भी फोड़ कर जश्न मनाया गया। वहीं पराजित उम्मीदवार खामोश दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026