सिवान में अपने तीन साल के नियत कार्यकाल से छह माह ज्यादा कार्यरत रहे अमित कुमार पांडे

  • सीवान के नए डीएम होंगे मुकुल गुप्ता
  • डीएम अमित पांडे का खगड़िया तबादला

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में फरवरी 2020 से जिलाधिकारी रहे अमित कुमार पांडे का तबादला खगड़िया डीएम के रूप में हो गया है. इससे पूर्व चर्चा यह थी कि श्री पांडे अपर सचिव बनकर पटना जाएंगे लेकिन फिर एक जिले की कमान मिल गई है. दूसरी ओर अब सीवान के नए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता होंगे जो शिवहर से सीवान आ रहे हैं.

ज्ञात हो कि अपने तीन साल के नियत कार्यकाल से छह माह ज्यादा कार्यरत रहे अमित कुमार पांडे के कार्यकाल में आधारभूत क्षेत्र में तीन बड़े कार्य हुए हैं जिसमें सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण, मैरवा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होना और रामजानकी पथ के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शामिल हैं.

इसके अलावा श्री पांडे ने आते ही सबसे पहले अधूरे एनएच के बाइपास को शुरू कराया और दाहा नदी पर नए पुल के निर्माण कराने में अपनी भूमिका निभाई. हालांकि सिसवन ढाला पर फ्लाइओवर का निर्माण नहीं हो पाना एक कमी के रूप में गिनी जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026