Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अच्छी खबर बिजली विभाग से :-20 तक चार्ज हो जाएगा अमनौर ग्रिड, बिजली की समस्या से मिलेगी निजात

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले में 20 सितंबर के बाद जिले में सुचारू ढंग से बिजली की सप्लाई होने की उम्मीद जग गई है, क्योंकि अमनौर ग्रिड में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं फाइनल टेस्टिग का कार्य भी पूरा हो गया। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 20 सितंबर के बाद लोगों को बिजली की आंखमिचौनी से दो चार नहीं होना पड़ेगा।

विभाग से मिली जानकारी अनुसार अमनौर ग्रिड में फाइनल टेस्टिग को लेकर ही संशय थी, लेकिन टेस्टिग सफल होने के बाद अब ग्रिड से बिजली की सप्लाई की उम्मीद जग गई है और अगर ट्रायल में ही बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं हुई तो सिवान को पहले की तरह ही बिजली की सप्लाई होने लगेगी।बता दें कि सारण जिले के अमनौर ग्रिड में पानी घुसने से ग्रिड से बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप है और जिले को मिलने वाली बिजली की भारी कटौती की गई है। विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि अमनौर ग्रिड में काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि 20 सितंबर के बाद बिजली की सप्लाई नियमित हो जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026