Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गरीबों के लिए सड़क से सदन तक लड़ने वालों में थे सभापति बाबू

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सभापति सिंह की जयंती समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलमलिया मोड़ स्थित उनके स्मारक परिसर में उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर सभापति बाबू के चिकित्सक पुत्र डॉ. राज किशोर सिंह एवं पुत्र वधू लीली सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभापति बाबू के प्रतिमापर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख लखन मांझी ने कहा कि सभापति बाबू की जीवनी बड़ी ही अनुकरणीय है। सार्वजनिक जीवन जीने वाले हर किसी को सभापति बाबू के जीवन से सिख लेने की अपील की। शिक्षाविद् पीएन सिंह ने कहा कि सभापति बाबू अपने पूरे जीवनगरीबों के लिए समर्पित किए थे। सभापति बाबू जैसे सपूत विरले समाज, परिवार को मिलता है। हीरा लाल मांझी ने कहा कि सभापति बाबू लगातार पांच बार विधायक एवं एकबार मंत्री बनने के बावजूद भी गरीब प्रेम से अलग नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। अवध किशोर सिंह ने कहा कि सभापति बाबूक्षेत्र में समाजवादियों की धरती ही नहीं बल्कि उनका गढ़ स्थापित करने का काम किया था।इस अवसर पर बृज किशोर सिंह, ओम सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, राजेश राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026