सिवान के 1981 विद्यालयों में भेजी गई नौ करोड़ पचास लाख पैंतालीस हजार की राशि

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विद्यालयों में रंग रोगन, मरम्मत कराने, स्वच्छ रखने आदि के लिए समग्र शिक्षा विभाग ने सिवान जिले में 1981 विद्यालयों के शिक्षा समिति, प्रबंधन समिति एवं विकास समिति में नौ करोड़ 50 लाख 45 हजार राशि भेजी है। राशि पीएफएमएस के वेव पोर्टल के माध्यम से भेजी गई है। निकासी के लिए वेंडर के निकासी पर्ची के आधार पर उसे भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक निकासी का रोकड़ पंजी में संधारण करना होगा। बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की राशि भेजी गई है। प्रत्येक निकासी के लिए नियमानुसार निकासी करेंगे। जिले के 19 प्रखंडों में 1981 विद्यालयों के बच्चों की नामांकन के आधार पर राशि भेजी गई है।

कम बच्चे वाले विद्यालयों में 25 हजार, 100 से अधिक बच्चों वाले विद्यालयों में 50 हजार एवं इससे अधिक बच्चों वाले विद्यालयों में 75 हजार की राशि भेजी गई है। प्रखंडों में इस प्रकार से विद्यालयों की संख्या है। आंदर में 69, बड़हरिया में 172, बसंतपुर में 62, दरौली में 107, दारौंदा में 120, गोरेयाकोठी में 157, हसनपुरा में 86, हुसैनगंज में 90, लकड़ी नबीगंज में 76, महाराजगंज में 119, मैरवा में 58, नौतन में 51, पचरुखी में 114, रघुनाथपुर में 96, सिसवन में 99, सिवान सदर में 146, जीरादेई में 95, गुठनी में 84, भगवानपुर हाट में प्रखंड में 162 सहित 1981 विद्यालयों में नौ करोड़ 50 लाख 45 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026