परवेज़ अख्तर/सीवान:
शहर के डीएवी मोड़ के समीप अचानक एक दुकान में आग लग जाने के बाद मोड़ पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे डीएवी मोड़ के समीप स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद दुकान में रखे पेट्रोल तथा अन्य सामान्य धू-धू कर जलने लगी.
आग लगते ही लोग भागने लगे और चिल्लाने लगे क्योंकि जिस दुकान में आग लगी थी उस दुकान में पेट्रोल की बिक्री होती है. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर में जगह-जगह पेट्रोल पंप होने के बावजूद भी दुकानों में पेट्रोल की बिक्री होती है. जिससे हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है. इधर आग लगने के बाद दुकान मालिक घटनास्थल से फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…