Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के असांव में भाजपा नेता पर मारपीट की दर्ज हुई प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के भाजपा नेता और उनके दो बेटों पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पीड़िता संगीता देवी ने शनिवार की देर शाम बीजेपी नेता शर्मानंद राम, उनके पुत्र रितेश राम व नीतीश राम सहित पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि अपने दरवाजे पर अपनी सास व देवर के साथ बैठी थी। इसी दौरान उसके चचेरे ससुर शर्मानंद राम अपने दोनों पुत्रों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरकर गाली देते हुए कहा कि तुमने मेरा टिकट कटवा दिया है।

उन्होंने अपने दोनों पुत्र व पांच व्यक्ति के साथ मिलकर लाठी, हॉकी, रॉड, निकालकर मेरे भैसूर बीजेपी नेता मनोज राम, देवर धर्मेंद्र कुमार राम, सास पानमती देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने बीजेपी नेता शर्मानन्द राम पर रुपया निकालने और उनके पुत्र रितेश कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026