परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाने के सिधवल के खुशीपाल यादव की पत्नी गिरजा देवी ने थाने में आवेदन देते हुए अपने ही गांव के चार लोगों के विरूद्ध मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि मैं अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी. इसी दौरान मोहन यादव, वीरेंद्र यादव, अंकित यादव व राहुल यादव सभी गुट बना कर आये. इसके बाद अपने खेत में घुसने का आरोप लगाकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे.
जब मैंने गाली-गलौज देने से मना किया तो सभी लात घुसा से मारकर मुझे जमीन पर पटक दिए तथा लाठी व डंडे से प्रहार कर मेरा हाथ तोड़ दिए. घायलावस्था में मुझे सदर अस्पताल सीवान पहुंचाया गया. जहां मेरा इलाज हुआ. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…