परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मराछी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसमें एक पक्ष से धनंजय यादव की पत्नी शुभावती देवी ने बताया कि सोमवार को अपने परिवार के साथ मिलकर बखार में भूसा रख रही थी. तभी पूर्व की दुश्मनी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने हाथ में लाठी, सरिया, दाब आदि लेकर आ गए.
इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई. वहीं बीच बचाव करने पहुंची उनकी ननद पर भी हमला कर घायल कर दिया. इसको लेकर पीड़ित महिला ने चार लोगों को आरोपित किया है. वहीं दूसरे पक्ष के मोतीचंद यादव ने भी दूसरे पक्ष के लोगों को आरोपित किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा आवेदन हमारे संज्ञान नहीं है, मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…