पटना: आज राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पेशी के दौरान पटना के सिविल कोर्ट पहुँचे। इस दौरान राजद के विधायक रीतलाल यादव ने उनसे मुलाक़ात की और कहा कि दादा हमलोग पटना एमएलसी चुनाव जीत रहे हैं। जिस पर अनंत सिंह ने खुशी जताई और रीतलाल को अपना सोने का चेन खोलकर दिया। इस पर रीतलाल बोले कि भैया हमको बड़का काहे छोटका चेन ही दे दीजिए न।
सिविल कोर्ट में मिलन के दौरान दोनों के बीच का प्रेम देखने को मिला। रीतलाल यादव ने अनंत सिंह से सोने की चेन की मांग कर दी। जिसके बाद अनंत सिंह गले से चेन निकालकर देने लगे तब रीतलाल कहने लगे कि बड़का काहे दे रहे हैं छोटका ही दे दीजिए। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। बता दें कि पटना सिविल कोर्ट की है जहां मोकामा विधायक अनंत सिंह पेशी के लिए पहुंचे थे तभी उनसे मिलने राजद विधायक रीतलाल यादव भी पहुंच गये।
वहीं मिलन पर कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह से मिलने के बाद रीतलाल यादव ने कहा कि दादा कुछ उपहार दीजिए…एमएलसी चुनाव पटना से जीत रहे हैं, इतना सुनते ही अनंत सिंह खुश हो गये और अपने गले से चेन उतारकर रीतलाल को देने लगे। अनंत सिंह के व्हील चेयर को पकड़कर रीतलाल आगे बढ़ते दिखे। इस दौरान दोनों के बीच का प्रेम देखने को मिला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…