नौतन में वृद्धा की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया बड़ा सिकुवारा गांव स्थित मुर्गी फार्म के बाहर सोई एक वृद्धा की गुरुवार की देर रात गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह स्वजनों को तब हुई जब गांव वाले मुर्गी फार्म की तरफ गए और वृद्धा को मृत देख उन्हें और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।इस मृतका की पहचान गोपालगंज के हथुआ थाना के चैनपुर गांव निवासी नथुनी राय की पत्नी रामदुलारी कुंवर के रूप में हुई। मामले में देर शाम तक पुलिस को स्वजनों ने आवेदन नहीं दिया था।

मृतका के पुत्र धनंजय राय ने बताया कि मां गुरुवार की रात खाना खाकर मुर्गी फार्म पर सोने चली गई।शुक्रवार की सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। बदमाशों ने हत्या के बाद शव को चादर से ढक दिया था। बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद था। उक्त लोगों द्वारा जान से मार देने की धमकी पहले भी कई बार दी गई थी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026