परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाने में रविवार की सुबह सारण डीआईजी सिंघम मनु महाराज के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचते ही हड़कंप मच गया।थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी वर्दी में विधि व्यवस्था को लेकर कायदे कानून के प्रति अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए।जैसे ही थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को पता चला कि सीवान में सारण डीआईजी प्रवेश कर गए हैं। इसी बीच देखते ही देखते मनु महाराज जी.बी.नगर थाने पहुंच गए।इसकी सूचना के बाद अधिकारी अपनी कोई टोपी ढूंढने लगा तो कोई वर्दी ढूंढ रहा था। कई अधिकारी थाने में सिविल ड्रेस में थे।
जो चारदीवारी फांद कर अपने कमरे से वर्दी पहनकर थाने पहुंच गए। अधिकारियों से पहले डीआईजी थाने में पहुंच कर विधि व्यवस्था की औचक निरीक्षण कर रहे थे। तभी आनन-फानन में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने थाना परिसर पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दी।इस दौरान थाने के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एसआई पंकज कुमार,अनिरुद्ध कुमार, सुधाकर कुमार ,पीएसआई ध्रुव प्रसाद, एएसआई कल्लू रजक, हरिशंकर सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, मोगल प्रसाद आदि थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…