परवेज अख्तर/सिवान: आंदर त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में 27 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 11 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसमें बीईओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी, प्रखंड नाजिर विजय कुमार, अंचल नाजिर विनोद कुमार राम, पंचायत सचिव अंगद कुमार, कार्यपालक सहायक मंटू कुमार भगत, सुमंत कुमार शर्मा, आवास सहायक तरुण कुमार, मृत्युंजय भगत, जितेंद्र कुमार, शिक्षक आदित्य कुमार, लेखापाल नावेद अली शामिल हैं। ज्ञात हो कि जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड पद पर चुनाव कराया गया है, जिसकी मतगणना 27 मई को की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…