परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट मितवार के बीच बदमाशों ने 26 दिंसंबर की शाम स्वर्ण व्यवसायी गायघाट निवासी लालबाबू सोनी की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 28 दिसंबर को एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर ली थी। गिरफ्तार सभी आरोपितों को शुक्रवार की रात जेल भेज दिया। इस सबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आंदर थाना के गायघाट गांव निवासी तैस उर्फ कैफ, अभिषेक यादव, बलईपुर पकवलिया निवासी मो. ताजुद्दीन, एमएच नगर थाना के पियाऊर निवासी अमन उर्फ सैयद रहमान एवं नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ढाला निवासी मीरा देवी के रूप में हुई है।
इनके पास एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, पांच मोबाइल, सोना व चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।ज्ञात हो कि गायघाट निवासी स्वर्ण व्यवसायी लालबाबू सोनी 26 दिसंबर की शाम आंदर बाजार से अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी दाहाबारी-मितवार के बीच बदमाशों ने बाइक व आभूषण लूटने के दौरान उन्हें गोली मार दी थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…