आंदर: प्रवेश पत्र नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने पदाधिकारियों से लगाई गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के खेढ़ांय स्थित राजकीय मध्य सह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के दर्जनों परीक्षार्थियों ने मंगलवार को बीडीओ कुणाल कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। छात्रों ने आवेदन में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उनके पोर्टल पर दिनांक आठ जनवरी से सभी विद्यालय का प्रवेश पत्र दिखा रहा है जबकि हमलोगों का विद्यालय का प्रवेश पत्र नहीं दिखा रहा है। वहीं 19 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने वाली है, लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर चौधरी विद्यालय में नहीं आ रहे हैं तथा उनका मोबाइल बंद बता रहा है इस कारण से हम सभी को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।

हमलोगों को प्रवेश पत्र नहीं मिला तो 123 परीक्षार्थियों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन देने वालों में गोविंदा कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार राम, करिश्मा कुमारी, सूर्यकली कुमारी, सुजीता कुमारी, रिमझिम कुमारी, सोनम कुमारी, अंशु कुमारी, नरेश कुमार, आर्यन कुमार कुशवाहा, हिमांशु कुमार, दीपू कुमार शर्मा आदि शामिल हैं। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मेरे द्वारा प्रधानाध्यापक को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद बता रहा है। प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026