आंदर: आक्रोशित शिक्षकों ने नियमावली की प्रतियां जला मनाया काला दिवस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शिक्षकों ने नियमावली की प्रति जलाकर विरोध करते हुए काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार के तमाम नियोजित शिक्षक एकबार फिर महागठबंधन की सरकार के द्वारा ठगे गए हैं। सरकार ने वादा करते हुए अपने मेनिफेस्टो के प्रमुख मांगों में हमारी बातों को रखी थी, लेकिन उसे लागू करना तो दूर वह हमारे अस्मिता के साथ ही खिलवाड़ करने को आमदा हो गई है।

नई नियमावली से न तो शिक्षक खुश हैं और न ही शिक्षक अभ्यर्थी। सरकार की मंशा शिक्षकों की भावनाओं के विरुद्ध है और इस बार बिहार के शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं तथा शिक्षक एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। आज हमलोग सांकेतिक रूप से सरकार को चेताना चाहते हैं कि वह हमारी बातों को सुनें और बिना किसी शर्त के सभी शिक्षकों को नई नियमावली से आच्छादित करें, अन्यथा यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा तीव्र और जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव रविशंकर वर्मा, सुनील कुमार पासवान, सुजीत कुमार सिंह, अनीश कुमार पंडित, अनिल राम आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026