परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के भरौली गांव निवासी राम अवध राम के पुत्र रूपेश राम का शव शुक्रवार की शाम दुबई से गांव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव मृतक के घर पहुंच ढाढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्वजनों ने बताया कि रूपेश घर की आर्थिक स्थित सुधारने के लिए दुबई कमाने गया था। वह दुबई में करीब तीन वर्ष से एक माल में काम करता था।
इसी दौरान 29 नवंबर को अचानक तबीयत खराब हुई और उसका निधन इलाज के दौरान हो गया। उसकी मौत की सूचना उसके मित्रों ने फोन कर स्वजनों को दी थी। इसके बाद स्वजन प्रशासन से उसके शव को पैतृक गांव मंगाने की गुहार लगाई थी। लंबी प्रक्रिया के बाद दुबई से उसका शव शुक्रवार की शाम को उसके गांव पहुंचा तो स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने मृतक के घर पहुंच कर स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहयोग भी किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…