आंदर: कचरा अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट निर्माण को ले भूमि पूजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बलिया पंचायत के हाता हाकमा गांव में सोमवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट निर्माण के लिए मुखिया पति ज्ञानचंद सिंह द्वारा भूमि पूजन किया गया। बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इस यूनिट का निर्माण हो जाने के बाद कर्मियों द्वारा प्रतिदिन पंचायत के प्रत्येक वार्ड में गीले एवं सूखे कचरे को एकत्रित कर ठेला से कचरा प्रबंधन यूनिट में जमा कर अलग -अलग छटाई किया जाएगा तथा इससे जैविक खाद तैयार होगा।

कचरा एकत्रित करने के लिए प्रत्येक घर को गीला एवं सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए दो डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। लोग कचरे को अन्यत्र न फेंककर इसमें एकत्रित करेंगे जिसे सफाई कर्मी प्रतिदिन आकर ले जाएंगे। इससे पंचायत भी स्वच्छ दिखेगा। इस मौके पर बीसी अंकित कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रकाश सिंहा, मनु यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026