परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के चकरी स्थित नहर के झाड़ी में रविवार की सुबह बरामद युवक के शव की पहचान हो गयी है. मृत युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देइपुर गांव निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है. हालांकि मौत के कारण का पता नहीं चल सका हैं. बताते चल कि रविवार की सुबह पुलिस ने चकरी स्थित नहर के झाड़ी से युवक के शव को बरामद की थी.
झाड़ी में शव मिलते ही यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी थी.इधर शव की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने किया है. पुलिस ने सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया. आंदर थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि पंकज शनिवार की संध्या अपने घर से बताये बिना ही निकला था. जिसका शव रविवार को बरामद किया गया. अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया हैं. अपने स्तर से मामले की जांच चल रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…