आंदर: कार्यकर्ता सम्मान समारोह में एकजुटता का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के भरटोलिया गांव में रविवार की देर शाम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उदयनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले वंचित शोषित जागरण महारैली में अधिक से अधिक के संख्या में पहुंच महारैली को सफल बनाने में आप सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अंजली राजभर, प्रदेश सचिव राजकुमार राजभर, जिलाध्यक्ष लोरिक राजभर, जिला उपाध्यक्ष गामा राजभर, नथुनी राजभर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026