परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के गहिलापुर स्थित रामकृष्ण उच्च सह इंटर कालेज खेल परिसर में रविवार को प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख राधा देवी द्वारा बजरंग दल कबड्डी क्लब में खेलने वाले दो दर्जन खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट का वितरण कर प्रोत्साहित किया।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आप जैसे होनहार युवक व युवतियों के बीच मुझे जर्सी बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आप एक खिलाड़ी के रूप में हम सबों के बीच में हैं, आप में से ही कोई सेना में भर्ती होकर तो कोई अन्य विभाग भर्ती कर देश की सेवा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। मौके पर बीडीसी दिनेश साह, कोच तूफानी गोंड़, रामशंकर साह, रामबाबू राम, पन्नालाल पटेल, नागेंद्र यादव समेत दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…