परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पड़ेजी गांव स्थित कुटिया धाम में चल रहे मारुति नंदन महायज्ञ में पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण भक्तिमय बन गया है। इस दौरान रामलीला मंचन का भी लोग आनंद उठा रहे हैं। पूजा अर्चना करने एवं रामलीला का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
इस दौरान श्रद्धालुओं को ठहरने एवं भोजन के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किए हैं। इस महायज्ञ को ले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को रामलीला मंडली द्वारा भगवान राम के विभिन्न लीलाओं का मंचन उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उसे आत्मसात करने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…