✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के पिपरा गांव स्थित नहर पर सोमवार की रात अज्ञात दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर चिकित्सक के साथ मार पीटकर बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित चिकित्सक की पहचान आंदर थाना के सांचीपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चिकित्सक अरविंद कुमार सिंह सोमवार की रात बाइक से अपने नए घर आंदर जा रहे थे।
तभी पूर्व से घात लगाए बैठे अज्ञात दो बदमाशों ने पिपरा गांव स्थित नहर पर उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर बाइक छीनने लगे। जब चिकित्सक द्वारा विरोध किया गया तो बदमाशों उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया तथा बाइक छीन कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित चिकित्सक द्वारा थाना को सूचना दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…