परवेज अख्तर/सिवान: असांव- जीरादेई सिवान मुख्य सड़क पर नाला का निर्माण नहीं होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते से लोग असांव, सहसरांंव समेत कई गांवों से होते हुए जीरादेई आते-जाते हैं। सड़क पर गंदा पानी जमने के कारण बस, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक, आटो, पिकअप अन्य वाहनों का आना जाना बंद हो चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब चार से पांच जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के समय में तो सड़क पूरी तरह पानी से डूब जाता है। ग्रामीण कुंज बिहारी सिंह, आकाश कुमार, मनोज सिंह, सोनू सिंह, विकास कुमार,राहुल कुमार आदि ने प्रशासन से सड़क किनारे नाला निर्माण की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…